Ashes 2023: इस आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने WTC में रचा इतिहास, Stuart Broad और R Ashwin को छोड़ा पीछे… जानें रिकार्ड्स में बारे में

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन के मैदान पर एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज के साथ ही डब्ल्यूटीसी 2023-25 की शुरुआत हो गई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (Nathan lyon) ने इतिहास रचा है।

 



विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की शुरुआत के बाद से नाथन 150 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। नाथन ने डब्ल्यूटीसी के तीसरे सीजन की शुरुआत के पहले टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया है।

3 डब्ल्यूटीसी में कैसा रहा नाथन का प्रदर्शन-

नाथन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे, जिसके साथ उन्होंने दोनों पारियों में कुल 8 विकेट लिए। उन्होंने 3 डब्ल्यूटीसी सत्र के 35 मैचों में 152 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि अभी उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इन गेंदबाजों को छोड़ा पीछे-

नाथन के बाद डब्ल्यूटीसी में 150 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) बन सकते हैं, जिन्होंने अब तक 141 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर भारतीय गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) हैं, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी के दौरान कुल 132 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि अगर अश्विन फाइनल में खेलते तो उनके इस नंबर में इजाफा हो सकता था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एशेज का पहला टेस्ट-

एशेज के पहले टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 273 रन पर आल आउट हो गई। इंग्लैंड ने जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। इसमें जीत के लिए कंगारू टीम को 174 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी क्रीज पर उस्मान ख्वाजा और स्कॉट बोलैंड खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!