JanjgirChampa Thief : घर में सोने-चांदी सहित सामान की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी सहित सामान की चोरी कर ली है. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबि, धरदेई की महिला संतोषी बाई केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पामगढ़ पैसे लेने चले गई थी. देर शाम को वापस आने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित सामान की चोरी हो गई थी, जिसकी कुल कीमत 10 हजार रुपए है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!