Chhattisgarh Road Accident : आपस में टकराई दो तेज रफ्तार बाइक, मौके पर हुई तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाय गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 



आपस में टकराई 2 बाइक
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजनांदगांव जिले के छुरीया ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम बोईरडिह में हुआ है। यहां दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!