JanjgirChampa Big Accident : टैंकर ने 10 साल की बच्ची को कुचला, बच्ची की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, चक्काजाम से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग बाधित, मौके पर पुलिस बल तैनात

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के मेंऊभाठा में तेज रफ्तार टैंकर ने 10 साल की बच्ची को कुचल दिया. हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे 3 घण्टे से सड़क की दोनों ओर जाम है और वाहनों की कतार लगी हुई है. चक्काजाम के बाद मौके पर पामगढ़ एसडीएम आरके तम्बोली, एएसपी अनिल सोनी और डीएसपी शैलेन्द्र पांडेय पहुंचे हैं. तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कल मनेगा 'प्रकृति राखी त्योहार', पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं, पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

दरअसल, कोसला गांव से अपनी मां के साथ 10 साल की तनु, डोंड़की गांव गई थी और राखी बांधकर बस से मेंऊभाठा लौटी थी. यहां 10 साल की बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!