खौलती चाय में गिरी छिपकली, पीने वाले चार लाेगों की हुई ऐसी हालत कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

छिपकली गिरी चाय पीने से एक ही परिवार के दंपती समेत चार लोग बीमार हो गए। सभी को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया। झींझक कस्बा निवासी अखिलेश की पत्नी मानसी ने मंगलवार सुबह चाय बनाकर रसोई में रख दी। उसी समय उसमें छोटी छिपकली गिर गई। यह कोई देख न सका। इसके कुछ देर बाद वहीं चाय अखिलेश व उसकी पत्नी मानसी, पुत्रियों नौ वर्षीय खुशी व सात वर्षीय निशी ने चाय पी ली।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

कुछ देर बाद सभी को चक्कर आने के साथ ही उलझन होने लगी। शक होने पर अखिलेश ने चाय के बर्तन को देखा तो उसमें छिपकली पड़ी थी। चारों को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेजा गया।

डॉक्टर जेपी सिंह ने बताया कि सभी को दवा देने पर आराम मिल गया जिस पर घर भेजा गया। सभी लोग ध्यान रखें कि कुछ भी घर में बनाएं तो उसे ढककर जरूर रखें जिससे कोई कीड़ा या छिपकली उसमें गिरने न पाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!