Dogs Kidnapped girl: 2 साल की बच्ची को किडनैप कर जंगल ले गए कुत्ते, फिर… ऐसे हुआ मामले का खुलासा

नई दिल्ली. आपने किडनैपिंग से जुड़े तमाम मामलों के बारे में सुना होगा। जिसमें कोई इंसान आपसी रंजिश और किसी दुश्मनी निकालने के लिए ऐसा काम करता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जानवर द्वारा इंसान का किडनेप किया गया है। हाल ही में एक हैरतंगैज मामला सामने आया है जिसमें दो कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को किडनैप कर जंगल ले गए। एक 2 साल की बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। उसे काफी ढूंढा गया, मगर वो नहीं मिली।



काफी देर तक ढूंढने के बाद जब बच्ची नहीं मिली इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस काम में स्थानीय लोगों की मदद ली गई। ड्रोन और स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल हुआ। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलने के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला। मामला अमेरिका के मिशिगन का है।

इसे भी पढ़े -  UK ने अरब सागर में तैनात की टोमाहॉक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी; मिडिल ईस्ट युद्ध में आएगा नया मोड़?

हालांकि बाद में जो बात पता चली, उससे सभी हैरत में रह गए। बच्ची घर के पास मौजूद जंगलों में मिली। उसके साथ दो पालतू कुत्ते थे। दरअसल वो अपने कुत्तों के साथ अकेली ही जंगलों में निकल गई थी। जब वो लोगों को मिली, तो एक कुत्ते के ऊपर सिर रखकर सो रही थी। जबकि दूसरा कुत्ता वहां आसपास घूमकर रखवाली कर रहा था।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि वो घर से दोनों कुत्तों के साथ निकली थी। एक को तकिए की तरह इस्तेमाल कर सो रही थी। जबकि दूसरा कुत्ता उसके दाईं तरफ रखवाली कर रहा था। इस नजारे को देखकर सभी भावुक हो गए। स्काय न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को बुधवार की रात 8 बजे फोन करके मामले की सूचना दी गई थी।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्‍ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

स्थानीय शख्स को बच्ची घर से तीन मील दूर आधी रात को जंगलों में मिली। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच की गई। उसकी सेहत बिलकुल ठीक है। हालांकि लोग इस बात से हैरान थे कि कुत्ते बच्ची को जंगलों में लेकर चले गए। जबकि कुछ का मानना है कि बच्ची खुद गई होगी और कुत्ते उसके साथ गए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

error: Content is protected !!