‘तारक मेहता’ की सोनू भिड़े का बदल गया है पूरा लुक, दुल्हन के लाल जोड़े में देख फैंस बोले- यकीन नहीं होता कि ये वही बच्ची है

नई दिल्ली : तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का काफी पॉपुलर शो है. इस शो के लगभग हर एक कैरेक्टर ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है, लेकिन कुछ ऐसे कैरेक्टर भी हैं जिसे देखने के लिए फैंस नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते थे. जिसमें शामिल है टप्पू सेना. वो भी इस सेना में खास लाइमलाइट में रहती थीं सोनू. जी हां, पहले सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता को लोगों से काफी प्यार मिला. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने सभी के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली. वहीं हाल ही में झील मेहता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खास पसंद की जा रही हैं. जिन्हें देखकर फैंस हैरान हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

दुल्हन की तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान
तारक मेहता की सोनू यानी कि झील मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका हाल ही में दुल्हन के लाल जोड़े में करवाया गया फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस लुक को देखने के बाद फैंस अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं. एक फैन ने सोनू उर्फ झील मेहता का ये लुक देखते हुए बोला ‘वाह बहुत सुंदर’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा- ‘यकीन नहीं होता कि ये वही बच्ची है’.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ट्रवलिंग लवर हैं झील 
आपको बता दें कि झील ने कई शोज में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें पॉपुलेरिटी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से मिली थी. झील मुंबई में रहती हैं, लेकिन वैसे वे गुजरात की रहने वाली हैं. झील की मां ब्यूटीशियन हैं और पिता बिजनेसमैन हैं. बता दें कि झील को घूमने का बेहद शौक है इसलिए उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर अधिकतर उनकी ट्रैवलिंग पोस्ट हैं. जो कि उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!