नवागढ़ के शासकीय महाविद्यालय की राष्टीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय शिविर आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के भड़ेसर गांव में नवागढ़ के शासकीय महाविद्यालय की राष्टीय सेवा योजना की इकाई का 7 दिवसीय शिविर आयोजित किया गया. 7 दिनों तक गांव में रहकर 50 छात्र-छात्राओं ने जहां ग्रामीणों को जागरूक किया, वहीं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया.

 



राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की थीम पर अनेक कार्यक्रम हुए. साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव, मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम भी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया. अंतिम दिन छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों पर मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा. एनएसएस शिविर को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!