बहेराडीह के बिहान महिला समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को नीम फूल की बड़ी तो सिवनी के किसान ने अलसी के जैकेट किया भेंट, सफेद रंग का करेला रहा आकर्षण का केंद्र

जांजगीर-चाम्पा. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में रायपुर में नव वर्ष के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षा प्रणाली विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।



इस दौरान अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत कुरदा क्लस्टर के बिहान के नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन, गंगे मईया स्व सहायता समूह बहेराडीह ने स्टॉल लगाया। जहाँ राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बिहान स्व सहायता समूह के महिलाओं ने नीमफूल की बड़ी अलावा लाई बड़ी, कुम्हड़ा बड़ी, पपीता बड़ी, आलू बड़ी, जिमीकंद की बड़ी, चावल बड़ी, मखना बड़ी, मुनगा बड़ी, मशरूम पापड़, चावल पापड़, मुनगा पालक भाजी पापड़, व नींबू आचार भेंट किया।

बिहान समूह के उत्पाद के साथ साथ सिवनी चाम्पा के बिहान के उजाला स्व सहायता समूह के महिलाओं और प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन ने अलसी के रेशे से बनाई गई जैकेट भेंट किया। इस संबंध में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक बलौदा के पीआरपी श्रीमती पुष्पलता ध्रुव, एफएलसीआरपी श्रीमती रेवती यादव व सक्रिय महिला श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि बलौदा ब्लॉक अंतर्गत कुरदा क्लस्टर के ग्राम बहेराडीह के गंगे मैय्या स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आचार बड़ी पापड़, मशरूम उत्पादन के काम से अच्छा आमदनी ले रहीं हैं।

नव वर्ष के पहले दिन ही अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग इंदिरा गांधी कृषी विश्वविद्यालय रायपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ दीपक शर्मा, सत्यपाल सिंह के सहयोग से राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके को बिहान समूह के महिलाओं द्वारा किये जा रहे उत्पादित कई तरह की अचार, बड़ी, पापड़, बिजोड़ी भेंट किया। इसके साथ ही साथ सिवनी च के बिहान के उजाला स्व सहायता समूह के महिलाओं ने अलसी के जैकेट, लड्डू, चिक्की भेंट किया।

आकर्षक का केंद्र रहा सफेद रंग का करेला
रायपुर में बहेराडीह और सिवनी च के बिहान समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल में सफेद रंग का करेला आकर्षक का केंद्र रहा। इसी तरह स्टाल में छत्तीसगढ़ के 36 भाजियों, देशी बीजों का संरक्षण और संवर्धन के दिशा में काम कर रहे जिले के बिहान स्व सहायता समूहों के महिलाओं और प्रगतिशील किसान के कार्यों की राज्यपाल ने जमकर तारीफ किया।

राजधानी रायपुर में आज नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह के सचिव व गंगे मईय्या स्व सहायता समूह की सचिव श्रीमती पुष्पा यादव, लेखापाल श्रीमती साधना यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, उजाला स्व सहायता समूह सिवनी च की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती देवांगन, रामाधार देवांगन व शिवदयाल यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!