प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक के विरोध में मशाल रैली, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह रहे मौजूद, भाजयुमो कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक के विरोध में मशाल रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया.

 



अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने उक्त घटना को पंजाब सरकार द्वारा जानबूझकर की गई चूक करा दिया है. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से आहत होकर कांग्रेस द्वारा ऐसी लापरवाही की गई, जो कि निंदनीय है.

अकलतरा युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू बरेठ ने बताया कि प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे राज्य में पूरे प्रदर्शन किया जा रहा है और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के इस्तीफे का मांग किया जा रहा है. इसी कड़ी में अकलतरा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, मनोज मिश्रा, सत्यनारायण साहू, संजय सोनवानी, संतोष दुबे, अनिल दुबे, राजन केडिया, रोहित सारथी, उमाकांत भारते,युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख पुरुषोत्तम नामदेव, युवा मोर्चा नगर मंडल महामंत्री कान्हा अग्रवाल, सूर्यकांत नामदेव,नवीन साहू, जितेंद्र सारथी, शिवम कैवर्त्य आयुष शर्मा,रमेश पालीवाल, अवध चंद्रा, सोनू चक्रधारी, गिरधर अहीर ,प्रदीप भारद्वाज, अनिरुद्ध सिंह, दिनेश दास, राकेश शर्मा, मयंक साहू, भरत कैवर्त, सोमू सिंह, शुभम गुप्ता,अजय साहू,मोटू निर्मलकर, छोटू एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!