Knife Shooting : जांजगीर में युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला किया, गम्भीर रूप से घायल युवक बिलासपुर रेफर, हमले के बाद आरोपी युवक फरार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के गांधी चौक के पास एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू से तीन वार किया है, जिसके बाद युवक को डायल 112 की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया हैं.

 



जानकारी के अनुसार, जांजगीर के गांधी चौक के पास आज दो युवक कमल कहरा और अरूण श्रीवास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक अरूण श्रीवास ने दूसरे युवक कमल कहरा के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ 3 वार कर दिया, जिसकी वजह से लहुलुहान हो गया और बेहोश होकर गिर गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अरूण श्रीवास मौके से भाग निकला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

इधर जब घायल कमल कहरा की चीख पुकार लोगों ने सुनी, तब डायल 112 की टीम को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल कमल कहरा को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती स्थति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है. मामले में सिटी कोतवाली थाने के टीआई ने जांच की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!