हसौद क्षेत्र में महिला और उसके बेटे से मारपीट, पड़ोसी पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के बरेकेलखुर्द गांव में महिला और उसके बेटे से गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के अनुसार, बरेकेलखुर्द गांव की फ़ोटोबाई जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर-बाड़ी से मनोहर जायसवाल का घर-बाड़ी लगा हुआ है. महिला ने अपनी बाड़ी की ओर से झाड़ी हटाने कहा तो मनोहर जायसवाल और उसकी पत्नी टिकेश्वरी जायसवाल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

जब महिला फोटोबाई का लड़का सन्तोष बीच-बचाव करने गया तो उससे भी मारपीट की और दांत से काट दिया. मारपीट से महिला और उसके बेटे को चोट आई है. रिपोर्ट पर प्रकरण में पुलिस ने मनोहर जायसवाल और उसकी पत्नी टिकेश्वरी जायसवाल के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!