Accident Death : जांजगीर. दो बाइक के आपस में टकराने से एक युवक की मौत, दूसरे युवक की हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के अवरीद गांव में दो बाइक के आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार शख्स को गम्भीर चोट आई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है. मृतक युवक का नाम सुरेंद्र यादव था, जो तिवारी पारा खरौद का रहने वाला था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

खरौद का युवक सुरेंद्र यादव, किसी काम से जांजगीर आया हुआ था और बाइक से अपने घर खरौद लौट रहा था. वह अवरीद गांव पहुंचा था कि उसकी बाइक, सामने से आ रही बाइक से टकरा गई, जिससे सुरेंद्र यादव की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार युवक को गम्भीर चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

error: Content is protected !!