Accident Death : जांजगीर. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचल दिया. हादसे में मौके पर शख्स की मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है. मृतक व्यक्ति, बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के कुली गांव का रहने वाला था.

 



बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि कुली गांव के नरेंद्र सिंह का बलौदा अस्पताल में बच्चा हुआ है, जिसे देखने उसका भाई सुरेंद्र सिंह भी पहुंचा था. यहां दोनों भाई, बाइक से मिठाई लेने गए थे. इस दौरान नरेंद्र सिंह दूर खड़ा था, तभी बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने सुरेंद्र सिंह को कुचल दिया.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

हादसे में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!