Bank closed : आज से बंद रहेंगे बैंक, इस वजह से अगले चार दिनों तक लोगों को हो सकती है परेशानी

भोपाल: 4 days Bank closed from today बैंक से सम्बंधित कामों के लिए अब लोगों को 4 दिन का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आज से मंगलवार तक बैंक वीकेंड और हड़ताल के कारण बन्द रहने वाले हैं। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से जुड़े कई बैंक शनिवार से मंगलवार तक लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे।



 

दरअसल देश के 10 बड़े श्रमिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सोमवार- मंगलवार को कई बैंकों में हड़ताल रहेगी। वहीं शनिवार को चौथे शनिवार की और अगले दिन रविवार की 2 दिन छुट्टी रहेगी। ऐसे में सोमवार और मंगलवार मिलाकर लगातार चार दिन बैंक नहीं खुल पाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

 

इस दौरान सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से जुड़े कुछ बैंक खुले भी रहेंगे। उधर शहर के डाकघर , बीएसएनएल दफ्तर, इनकम टैक्स ऑफिस के कई अधिकारी और कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे । इस वजह से केंद्र के इन विभागों सहित अन्य विभागों के दफ्तरों में भी रविवार, सोमवार और मंगलवार 3 दिन सन्नाटा पसरा रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!