फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ नहीं गयी है कभी स्कूल, जाने कितनी पढ़ी लिखी है मिसेज कौशल

कैटरीना कैफ की अदाकारी और खूबसूरती के दीवाने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मौजूद है और यही वजह है कि कैटरीना कैफ की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और इनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है।कैटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल के साथ शादी रचाई थी इस कपल की शादी को 1 महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है परंतु आज भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाते हैं।

 



शादी के बाद से ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों एक दूजे के साथ प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करते रहते हैं जिसे इनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।बात करे कैटरीना कैफ की तो कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल से पापुलैरिटी और कमाई हर मामले मे आगे है और वही कैटरीना कैफ की नेटवर्थ भी विकी कौशल से कहीं ज्यादा है। कैटरीना कैफ अंग्रेजी भाषा के अलावा हिंदी भाषा का भी काफी अच्छा ज्ञान रखती है परंतु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की इतनी टैलेंटेड और इंटेलिजेंट अभिनेत्री कैटरीना कैफ कभी स्कूल नहीं गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

यह बात जानकर आपको भी बहुत बड़ा झटका लगा होगा परंतु यह बात सच है। दरअसल कैटरीना कैफ का बचपन करीबन 18 देशों में बीता है और लगातार ट्रेवलिंग करने के चक्कर में कैटरीना कैफ कहीं भी ठीक तरह से स्कूल नहीं जा सकती और इसी वजह से कैटरीना कैफ को जितनी भी शिक्षा मिली है वो उन्हें उनकी मां और होम ट्यूशन से मिली है।कैटरीना कैफ महज 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर शुरू कर दिया था और इस वजह से भी वो स्कूल नहीं जा सकती थी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

कैटरीना कैफ ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया और इंडिया आ गयी जिसके बाद कैटरीना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया और उन्हें गजब की सफलता हासिल हुई जिसके बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखी और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई। सफलता का एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद आज कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं ।

कैटरीना कैफ ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले लंदन में वो उनकी पढ़ाई कर रही थी परंतु उसमें उनका मन नहीं लगा जिसके बाद को अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला कर मुंबई आ गई। कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो कैफ जल्द ही टाइगर 3 और मैरी क्रिसमस जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!