Big Breaking Murder : जांजगीर. पति-पत्नी की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, तफ़्तीश में जुटी, डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाया गया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदबू आने पर लोगों को पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ़्तीश की जा रही है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक, कैथा गांव के विजय राम और उसकी पत्नी मंगली बाई की खून से लथपथ लाश घर के भीतर मिली है. घर का दरवाजा बाहर से बन्द था. दोनों की हत्या 2 दिन पहले करने की आशंका है, क्योंकि शव से बदबू आने पर लोगों को वारदात की जानकारी हुई है.

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि डबल मर्डर की घटना हुई है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और हर पहलू पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

error: Content is protected !!