Big Accident : जांजगीर. सड़क पर पलटी कैप्सूल गाड़ी से टकराई बाइक, हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने बनाहिल चौक पर किया चक्काजाम, मौके पर तनाव, लोगों की भीड़ लगी, मुलमुला पुलिस मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल चौक के आगे सड़क पर पलटी कैप्सूल गाड़ी से बाइक सवार जीजा-साले टकरा गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर तनाव है और आक्रोशित लोगों ने बनाहिल चौक पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे अकलतरा-मुलमुला-पामगढ़ मार्ग में आवागमन बाधित हो गया है. चक्जाजाम की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी दी गई है.दरअसल, नरियरा गांव के जोमस निर्मलकर, पचपेड़ी के ओखर गांव के अपने जीजा जितेंद्र रजक के साथ सगाई कार्यक्रम में शामिल होने अकलतरा आए थे. यहां से देर रात बाइक से घर लौट रहे थे. वे लोग बनाहिल चौक से आगे पहुंचे थे कि सड़क पर पलटी कैप्सूल गाड़ी से बाइक टकरा गई. हादसे में दोनों जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और दोनों के शव को पामगढ़ अस्पताल में रखा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

इधर, आज बनाहिल चौक पर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है, जिसके बाद मौके पर तनाव है और वाहनों की आवाजाही अकलतरा-मुलमुला-पामगढ़ मार्ग पर बन्द है. मौके पर पुलिस बल तैनात है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!