Big News Suicide : जांजगीर. 40 वर्षीय व्यक्ति ने करंट लगाकर की खुदकुशी, खुद के हाथ को बांधकर लगाया करंट, रात में घर में तोड़फोड़ कर परिजन से किया था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मुड़पार ( ब ) में एक 40 वर्षीय शख्स ने खुद के हाथ को बांधकर करंट लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है.

 



पामगढ़ थाना के प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि मुड़पार ( ब ) गांव के फागुराम सागर, रात में नशे में था और अपने घर में तोड़फोड़ कर परिजन से झगड़ा किया था, जिसके बाद डायल 112 की टीम पहुंची थी और समझाइश दी थी. इसके बाद देर रात फागुराम सागर ने अपने हाथ को बांधकर खुद पर करंट लगाकर आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.
थाना प्रभारी ने बताया कि रात में फागुराम ने परिजन से झगड़ा किया था और नशे में था और रात को खुद पर करंट लगाकर उसने खुदकुशी कर ली. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!