छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में होगा मंत्रिमंडल फेरबदल? जानिए सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा

रायपुर: reshuffle in Chhattisgarh cabinet छत्तीसगढ़ लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। लेकिन भूपेश कैबिनेट और खुद सीएम भूपेश बघेल हमेशा से इस बात को नकारते आए हैं। इन कयासों को लेकर आज भी सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि लोग कयास लगाते रहते हैं।



 

reshuffle in Chhattisgarh cabinet उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान विधायकों की कामों की समीक्षा को लेकर कहा कि सरकार की योजनाओं और विभागों की समीक्षा की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों, अधिकारियों और आम जनता से भी चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

 

वहीं, राजस्थान को कोयला उत्खनन की अनुमति देने के मामले को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि कोयला उत्खनन की अनुमति प्रक्रिया में है, प्रक्रिया में नियमों का पालन किया जाएगा। पर्यावरण के प्रति और आदिवासियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। अनुमति मिलती है तो नियमानुसार मिलेगी। परसा ईस्ट-केते बासेन कोल ब्लॉक में दूसरे चरण के लिए अनुमति मांगी जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Suicide News : सलखन गांव में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

error: Content is protected !!