Engineer Murder Case : इंजीनियर की हत्या के मामले में 20 दिनों बाद भी बलौदा पुलिस के हाथ खाली, SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में इंजीनियर राजेश देवांगन की हत्या के मामले में 20 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा है कि मामले में पुलिस गम्भीरता से जांच कर रही है. संदेह होने पर लगातार लोगों से पूछताछ जारी है और कॉल डिटेल निकालकर सभी बिंदु पर जांच की जा रही है. बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय का कहना है कि इंजीनियर मर्डर केस के खुलासे को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. पुलिस की टीम इस मामले को सुलझाने में गंभीरता से लगी हुई है.दरअसल, भिलाई गांव के 26 वर्षीय इंजीनियर राजेश देवांगन की लाश 16 फरवरी को खेत में मिली थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया था. घटना की गम्भीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाई गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद बलौदा पुलिस ने परिजन का बयान लिया और संदेह के आधार पर बड़ी संख्या में लोगों से पूछताछ की है. साथ ही, कॉल डिटेल भी निकलवाए गए हैं, लेकिन पुलिस के हाथ 20 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!