फराह खान ने करण जौहर को दिया बड़ा चैलेंज, क्या फिल्म मेकर कर पाएंगे चुनौती को पूरा ?

फराह अक्सर करण की टांग खिंचाई भी करती हुई नजर आती हैं, दोनों की बॉन्डिंग पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फेमस है. फराह खान और फिल्ममेकर करण जौहर एक साथ रियलिटी शो खतरा-खतरा के सीजन 2 में दिखाई देने वाले हैं. शो का प्रोमो सामने आने के बाद फराह ने करण जौहर को एक बड़ा चैलेंज दे डाला है.

 



फराह खान ने करण जौहर को चुनौती देते हुए कहा है, एक बार वह अपने डिजाइनर कपड़ों को छोड़कर 1 मिनट के लिए नॉर्मल कपड़ों पहनकर आएं और वो भी बिना मुंह बनाए. फराह खान ने इसी के साथ कहा है कि करण जौहर के आउट ऑफ द वर्ल्ड कपड़े उनके लिए खतरा-खतरा हैं. फराह ने कहा, कि करण जौहर खतरा-खतरा में ज्यादा भयंकर होने वाले हैं. बता दें फराह खान अक्सर करण जौहर के कपड़ों का मजाक उड़ाती हुई नजर आती हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

फराह खान ने खतरा-खतरा शो को लेकर कहा, ‘आज के परेशानी के दौर में हम सभी को लॉफ्टर और मस्ती की डोज की जरुरत है और द खतरा-खतरा शो वही है.’ फराह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं खुश हूं कि इस सीजन का मैं हिस्सा हूं.’

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

खतरा-खतरा के नए प्रोमो के अनुसार इस सीजन भी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. खतरा-खतरा में इस बार बिग बॉस सीजन 15 के फर्स्ट रनर अप प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट समेत कई सेलेब्स दिखाई देने वाले हैं. शो का टेलीकास्ट 13 मार्च से कलर्स चैनल और वूट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!