Guard Beating : मामूली बात पर दो युवकों ने सिक्युरिटी गार्ड पर नुकीले वस्तु से किया हमला, नगरदा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. तुर्री गांव के स्कूल के पास में दो युवकों ने मामूली बात पर सिक्युरिटी गार्ड से गाली-गलौज एवं मारपीट कर नुकीले वस्तु से सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया, घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने नगरदा थाने में मामला दर्ज कराया है,

 



आपको बता दें कि सिक्युरिटी गार्ड अपने साथी के साथ मोहगांव से तुर्री होते हुए सकरेली जा रहे थे. वे तुर्री स्कूल के पास पहुचे थे कि दो आरोपी तरूण यादव एवं आरोपी के साथी सड़क पर खड़े थे. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड एवं साथी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीले वस्तु से सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया. नुकीले वस्तु के हमले से सिक्योरिटी गार्ड को काफी चोट आई है.
फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!