Liquor Seized : 3 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने खरवानी गांव में 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम दाताराम टण्डन है, जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 1 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के अनुसार, मुखबिर से पता चला कि खरवानी गांव में बिक्री करने के लिए गली के पास महुआ शराब को छिपाकर रखा है. इस पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और दाताराम टण्डन से 3 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : 90 पाव देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

error: Content is protected !!