Bike Theft : हसौद में बाइक की चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद में सब्जी बेचने वाले की बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया. थाने में बाइक की चोरी की रिपोर्ट के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ हसौद पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के ओड़काकन गांव के पुनूलाल पटेल, हसौद के बाजार में सब्जी बेचने पहुंचा था. बाजार से कुछ दूर बाइक को खड़ी किया था और लॉक नहीं कर पाया था. सब्जी बेचकर वापस आया तो उसकी बाइक नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Arrest : गांजा की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने सिलादेही गांव से किया गिरफ्तार, 3 किलो 780 ग्राम गांजा, स्कूटी जब्त, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई

आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद पुनूलाल पटेल ने हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और बाइक की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Accident : अकलतरा में मुर्गी से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 व्यक्ति को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी, जुर्म दर्ज
error: Content is protected !!