PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों को 36 हजार रुपये देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ!

नई दिल्ली: PM Kisan Mandhan Yojana: भारत जैसे कृषि प्रधान देश में भी किसानों की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं है, हर साल बड़ी संख्या में किसान आर्थिक नुकसान की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं, केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई अहम योजनाएं चलाती है, जिसमें एक पीएम किसान मानधन योजना भी है।

 



 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत किसानों को हर साल 36 हजार रुपये दिए जाते हैं, हालांकि, इस रकम को पेंशन के रूप में सरकार किसानों को देती है और हर महीने 3 हजार रुपये मिलते हैं।

PM Kisan Mandhan Yojana पीएम किसान मानधन योजना के लिए किसानों को बहुत ही मामूली राशि हर साल जमा करानी होती है। 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी किसान इस योजना का फायदा उठा सकता है, उम्र के हिसाब से किसान द्वारा हर महीने जमा की जाने वाली राशि तय की जाती है। यह राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये महीने के बीच में आती है। बता दें कि पेंशन फंड भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इसकी देखरेख की जाती है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

पीएम किसान मानधन योजना के मुताबिक, जिस किसान की उम्र 18 साल से लेकर 29 साल के बीच में है, उसे 55 रुपये से लेकर 109 रुपये के बीच में जमा करने होते हैं, 30 साल से 39 साल की उम्र वाले किसानों को हर महीने 110 रुपये से लेकर 199 रुपये के बीच में किस्त देनी होती है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

इसके अलावा, जो किसान 40 साल की उम्र में इस योजना को लेता है, उसे हर महीने 200 रुपये जमा करवाने होते हैं, जब किसान की उम्र 60 साल हो जाएगी, तब सरकार की ओर से हर साल 36 हजार रुपये और हर महीने तीन हजार रुपये की राशि दी जाती है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!