कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

इटावा: इटावा-मैनपुरी मार्ग पर सैफई थाना क्षेत्र के बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास बुधवार को डीसीएम ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में छह युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र में बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास डीसीएम ट्रक और आर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर मे छह युवकों मनजीत, बृजमोहन, करन, विपिन, विशेष, तथा सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।

 



इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

 

उन्होंने बताया कि सभी युवक जसवंत नगर के हैं जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले युवकों की आयु 25 से 35 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!