बनी बवाल तो गोली हुआ गायब, गोकुलधाम वासियों पर आई ये कैसी शामत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में बिल्ली अब आफत ही बन गई है. हर कोई लगा है बिल्ली को ढूंढने में लेकिन वो पकड़ में आने का नाम ही नहीं ले रही. कैसे टप्पू सेना और अब्दुल का साथ जो मिल रहा है. सभी ने पोम पोम को छिपाकर रखा है सबकी नजरों से दूर. खैर बिल्ली की परेशानी तो दूर हुई नहीं कि एक और परेशानी गोकुलधामवालों पर टूट पड़ी है क्योंकि गोली हो गया है गायब.

 



जी हां… सही पढ़ा आपने, गोली हो गया है गायब. घर से रातों रात गोली गायब हुआ और अब डॉ. हाथी और कोमल भाभी हो गए हैं परेशान गोली के कहीं चले जाने से. आखिर गोली गया कहां है? दरअसल, हुआ ये कि गोली ने रात को देखा डरावना सपना कि पोम पोम किसी खतरे में है लिहाजा वो चुपचाप बिना किसी को बताए क्लब हाउस आ गया और पोम पोम को सुलाते हुए उसकी वहीं आंख लग गई. बस गोली वहीं सो गया और जब सुबह सभी उठे तो गोली को घर पर ना पाकर सभी परेशान हो गए.

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

क्या होगा बिल्ली का भंडाफोड़?
आने वाला एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है क्योंकि अब भिड़े के सामने खुल सकती है पोम पोम की पोल. वो क्लब हाउस पहुंचने वाले हैं और क्लब हाउस में ही मौजूद है वो बिल्ली जिसे सब खोज रहे हैं. खैर जो होगा वो दिलचस्प होगा ये हम सब जानते हैं लेकिन जो बात आप नहीं जानते वो ये कि शो 3400 एपिसोड पूरे कर चुका है और ये किसी भी कॉमेडी शो के लिए बड़ी बात है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम इससे काफी खुश है शो की शुरुआत 13 साल पहले 2008 में हुई थी और तब से अब तक लगातार ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. उन्हें हंसा रहा है.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन
error: Content is protected !!