Bike Thief : जांजगीर. बाजार से बाइक की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओड़ेकेरा में बाजार के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के घोराडीपा गांव निवासी रामभरोस पटेल, सब्जी बेचने के लिए ओड़ेकेरा गांव का बाजार आया हुआ था. यहां वह अपनी बाइक को बाजार के पास खड़ी करके गया हुआ था. जब वह सब्जी बेचकर वापस आया तो देखा कि बाइक CG 11 AJ 9657 की चोरी की अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है. पीड़ित व्यक्ति ने आसपास की तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट पीड़ित ने जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Loot Arrest : चाकू की नोक पर मारपीट कर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, नैला क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!