NDPS Act : जांजगीर. 10 किलो गांजा के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, गांजा की तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने कार में गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे 10 किलो गांजा जब्त किया है. मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है.बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि मुखबिर से पता चला, एक व्यक्ति वाहन में गांजा लेकर जा रहा है. इस पर करहीडीह गांव के मोड़ के पास पुलिस टीम बनाकर घेराबंदी की गई और कार को रुकवाया गया. जांच में कार से 10 किलो गांजा बरामद हुआ. मामले में पुलिस ने कार सवार आरोपी हेमलाल कहरा को गिरफ्तार किया, जो जांजगीर के भाठापारा का रहने वाला है. प्रकरण में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!