Online Fraud : जांजगीर. महिला प्रयोगशाला सहायक चिकित्सक से 3 लाख की ठगी, गिफ्ट भेजने के नाम पर हुई ठगी, फेसबुक में हुई थी दोस्ती, फिर ऐसे लिया झांसे में… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला प्रयोगशाला सहायक से 3 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी हुई है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फोन पे के माध्यम से अनेक किस्तों में राशि भेजी गई है, जिसका डिटेल पुलिस को दी गई है.



पुलिस के मुताबिक, महिला प्रयोगशाला सहायक चिकित्सक ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 1 मार्च 2022 से फेसबुक में डॉ. जैन्स टेरी से दोस्ती हुई थी. इसके बाद उसने वाट्सएप से मैसेज कर गिफ्ट सामान भेजने की बात कही और फोन कर सामान ले लेने की बात कही.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : कोरबा जिले में युवक के सुसाइड का मामला, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सुसाइड के पहले का वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कम्प, आरोपी युवक की शातिर सोच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया... डिटेल में पढ़िए...

दो दिनों बाद सामान आने की बात कहते फोन आया और अपका नाम सोनिया शर्मा बताया और उसने हवाई जहाज खर्च के नाम पर 30 हजार देने की बात कही, तब महिला प्रयोगशाला सहायक चिकित्सक ने 15-15 हजार, दो किस्तों में फोन पे कर दिया. इसी तरह 9 मार्च को फोन आया कि सोना-चांदी का सामान आया है, इसके लिए 65 हजार देने पड़ेंगे. इस पर 10 मार्च को राशि को फोन पे कर दिया. फिर 50 हजार 14 को भी भेज दिया.

इसके बाद सोनिया शर्मा के द्वारा 2 लाख रुपये की मांग की गई, जिस पर 20-20 हजार और 10 हजार रुपये भेज दिया. बाद में अन्य किस्तों में भी राशि भेजी गई. इस तरह कुल 3 लाख रुपये भेजने के बाद कोई सामान नहीं मिला. इस पर महिला प्रयोगशाला सहायक चिकित्सक ने सिटी कोतवाली थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : 36वां 'बिलासा महोत्सव' का हुआ रंगारंग आगाज, बिलासा कला मंच का आयोजन, छत्तीसगढ़ी संस्कृति हमारी पहचान है और इसे देखना है तो आइये बिलासा महोत्सव में : अमर अग्रवाल

error: Content is protected !!