Teacher Suspend : जांजगीर. शिक्षक को किया गया निलंबित, सक्ती DEO ने की कार्रवाई, इस वजह से हुई निलंबन की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती डीईओ बीएल खरे ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है. निलंबित शिक्षक का नाम टंकेश्वर चन्द्रा है. निलंबन अवधि में शिक्षक को मालखरौदा बीईओ में सबद्ध किया गया है.

 



दरअसल, मालखरौदा ब्लॉक के प्रायमरी स्कूल औरदा में पदस्थ शिक्षक टंकेश्वर चन्द्रा की स्कूल से अनुपस्थित रहने की लिखित शिकायत हुई थी. शिकायत में बताया गया था कि डेढ़-दो माह में शिक्षक स्कूल आते हैं और सभी दिवस का हस्ताक्षर कर चले जाते हैं. शिक्षक के द्वारा वेतन भी आहरण किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

इस पर मामले की जांच मालखरौदा बीईओ ने की और जांच प्रतिवेदन के बाद सक्ती डीईओ बीएल खरे ने शिक्षक टंकेश्वर चन्द्रा को निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!