Thief : जांजगीर. चोरी की नियत से घर में घुसे आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. प्रार्थी सुनील कुमार महंत निवासी ने थाना अकलतरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जब वह अपनी भतीजी की शादी में बड़े भैया के घर अपने घर की सिटकिनी बन्द करके गया था. कुछ देर बाद जब वह घर आया तो एक लड़का घर के दरवाजे को खोलकर चोरी की नीयत से घुसा था, जिसे प्रार्थी ने मोहल्ले वालो कि सहायता से पकड़ा. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 161/22 धारा 457,511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आरोपी राजेंद्र उर्फ राजकुमार साहू पिता बैसाखू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम किरारी थाना अकलतरा से पूछताछ किया गया जो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी का कृत्य धारा 457,511 भादवि के तहत अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक लखेश केवट,प्र धान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप , लखेश्वर कंवर एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।

error: Content is protected !!