Arrest Janjgir : बिजली खम्भे से लिए गए अवैध बिजली कनेक्शन से टुल्लू पंप लगाया, करंट की चपेट में आने से किसान की हुई थी मौत, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र में 13 मई 2022 को अमोदा गांव निवासी फिरूराम पटेल की अवैध बिजली कनेक्शन के करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (1) क के तहत जुर्म दर्ज किया था.

 



पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई की टुल्लू पंप के बिजली करंट के चपेट में आने से मौत हो गई है. जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी रूपलाल पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

उसने बताया कि खम्भे से अवैध तरीक़े से बिजली कनेक्शन लिया था, जिसके तार के करंट की चपेट में आकर पास की बाड़ी में काम कर रहे किसान की मौत हो गई थी.

मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी रूपलाल पटेल को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में जेल दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!