FIR Janjgir : बीयर की बॉटल से शादी में आए युवक पर हमला, थाने में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के गुडरुकला गांव में युवक से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैथा गांव निवासी बसंत कुमार कश्यप ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मल्दा गांव अपने रिश्तेदार की शादी में बारात गुडरुकला गांव गया था. DJ बाजा में सभी बाराती नाच रहे थे. तभी बारात परगहनी में देरी होने से बसंत कश्यप ने नाच रहे सभी लोगों से कहा कि देर हो रही है, चलो परगहनी के लिए जल्दी चलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

थोड़ी देर बाद डोकरी दाई मंदिर के पास जमड़ी गांव के कृष्णकुमार ने तुम बोलने वाले कौन होते हो, कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज और मारपीट की. कृष्ण कुमार ने अपने हाथ मे रखे बियर की बॉटल से बसंत कुमार कश्यप के सिर को मारा, जिससे उसके सिर फटने से खून निकलने लगा. मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त 128 पंचायतों को सम्मानित किया गया, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद...

error: Content is protected !!