FIR : जांजगीर. आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छोटे भाई और उसके बेटे पर केस दर्ज, सुसाइड नोट में जिम्मेदार बताया था, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद के फर्नीचर व्यापारी एवं फ्लाईएश बिक्र्स के संचालक नेतराम साहू ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें व्यापारी ने अपने छोटे भाई पर आरामिल लगाने पर आपत्ति करने और गाली-गलौज करने की बात लिखी थी. मामले में हसौद पुलिस ने छोटे भाई और उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का जुर्म दर्ज किया है. मामला 3 अप्रेल का था. सुसाइड नोट को फिंगर एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद मामला दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

व्यापारी ने आरामिल लगाने के लिए कर्ज लिया था. इस बीच छोटे भाई सेतराम साहू एवं उसके बेटे देव साहू की आपत्ति के बाद आरामिल नहीं लगने से वह परेशान था. वह छोटे भाई सेतराम साहू एवं उसके बेटे देव साहू के द्वारा लंबे समय से बार बार प्रताड़ना एवं गाली-गालौज की जाती थी, वहीं तुम जैसे आदमी को मर जाना चाहिए, जैसे शब्दों से ताना मारता था.

पुलिस ने अनुसार, सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई गई, जहां हैंड राइटिंग नेतराम साहू का पाया गया. आरोपी छोटे भाई सेतराम साहू एवं उसके बेटे देव साहू के खिलाफ मामले पुलिस ने आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!