Janjgir : मुख्य मार्ग में चक्काजाम करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, रिटायर्ड पटवारी की मौत के बाद चक्काजाम किया गया था

जांजगीर-चाम्पा. राज्य शासन द्वारा पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि बिना अनुमति के धरना, रैली, चक्काजाम, आंदोलन नही करना है, जिसका कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया गया था।



दिनांक 06-05-22 को मेन रोड मुलमुला में कुछ लोगो द्वारा एक व्यक्ति का शव को रखकर चक्काजाम किया गया था, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

दिनांक 06.05.22 को प्रार्थी इतवारी कश्यप उम्र 36 वर्ष साकिन चोरभट्टी ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रक लेकर थाना मुलमुला के आगे पहुँचा था. मेन रोड में कुछ लोग एक व्यक्ति के शव को रोड के बीच में रखकर चक्काजाम कर दिए थे, जिससे बिलासपुर की तरफ़ सफर करने में रुकावट उत्पन्न हो रही थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में चक्काजाम करने वाले आरोपी (1)श्रीमती मंदाकिनी (2)श्रीमती मातरु (3)श्रीमती रजनी भैना (4) विजय बंदे (5)मुकेश बंदे (6)सूरज भैना(7) लोचन भैना(8) गोविंद भैना(9) खजरीहां (10) पिंटू भैना सभी निवासी ग्राम मुलमुला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/22 धारा 147,341 भादवि. कायम किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Arrest : हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते बदमाश ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया था खंडित, एक अन्य जगह पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी किया था प्रयास, हाथ में आई चोट...

प्रकरण में थाना मुलमुला द्वारा दिनांक 12.05.22 को मामले के आरोपी (1)श्रीमती मंदाकिनी ठाकुर (2)रजनी भैना (3) नंदनी उर्फ मात्रू (4) मुकेश भैना (5) सूरज भैना(6) शिवप्रसाद और नंदू भैना(7) गोविंद (8) श्रवण उर्फ कजरिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!