Janjgir Arrest Jail : शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



चंद्रप्रकाश थवाईत ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुभमपाल, शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था. पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है. मारपीट से चंद्रप्रकाश को चोट आई थी.
रिपोर्ट पर चाम्पा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ipc की धारा 294, 323, 327, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था. इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!