Janjgir Bike Thief : मैकेनिक की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज, थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के गांधी चौक के पास स्थित बुधवारी बाजार के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली गई है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के अनुसार, जांजगीर क्षेत्र के रमननगर निवासी विजय यादव ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बाजार सब्जी लेने गया था, जहां अपनी बाइक CG 11 AU 1317 को गांधी चौक के पास खड़ी करके सब्जी लेने गया था. वापस आकर कर देखा तो बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई थी. विजय यादव के द्वारा आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

फिलहाल, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!