Janjgir Accident Death : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली की चपेट में आने से पिता की मौके पर मौत, 4 वर्षीय बेटा हुआ घायल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के मलनी गांव में आज तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने मौके पर पिता की मौत है. 4 वर्षीय बच्चा घायल हुआ है. मामले में आरोपी चालक के खिलाफ जैजैपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस ने अनुसार, मलनी गांव निवासी पूना राम यादव ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा नरेश यादव और 4 वर्षीय नाती कान्हा यादव, आज मलनी गांव के ट्रैक्टर चालक गुरु प्रसाद चंद्रा के साथ बोनट में बैठकर तेंदुभाठा खेत मलनी रोड में गए थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

ट्रैक्टर को गुरु प्रसाद चंद्रा द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से बोनट में बैठा लड़का नरेश यादव और उसका नाती कान्हा यादव ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्राली की चपेट में आने से नरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही, कान्हा यादव को चोट लगने से घायल होने से उपचार के लिए चाम्पा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक गुरु प्रसाद चंद्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है.

error: Content is protected !!