Janjgir Accident : पिकअप ने ट्रेलर को पीछे से मारी ठोकर, ड्राईवर-हेल्पर फंसे रहे केबिन में, बाराद्वार क्षेत्र में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार क्षेत्र के सकरेली रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर से पिकअप चालक और हेल्पर को काफी चोंटे आई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी क्रमांक JH 01 EN 3123 बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी. इस दौरान पिकअप चालक ने ट्रेलर क्रमांक NL 01 AF 1571 को पीछे से टक्कर मार दी. पिकअप की टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद पिकअप चालक और हेल्पर घायल अवस्था में केबिन में फंसे रहे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

टक्कर से पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और पिकअप में फंसे फैजल खान एवं महफूज खान को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!