Janjgir Dahej Pratadna : अकलतरा से दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, देवर एवं सास को गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में दहेज की मांग करने वाले आरोपी पति, देवर, एवं सास के खिलाफ मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 (A ) 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अकलतरा निवासी पति अनुज तिवारी, देवर अमन तिवारी, एवं सास शेष देवी तिवारी के द्वारा दहेज में चांदी के जेवर एवं नगदी पैसे नहीं लाये कहकर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित किया जाता था. मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इस बीच पुलिस को सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी पति अनुज तिवारी, देवर अमन तिवारी एवं सास शेष देवी तिवारी को अकलतरा घर से गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!