Janjgir FIR : घर के बाहर घूम रहे विद्युत मंडल के कर्मचारी से गाली-गलौज एवं मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ हुई FIR

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र में विद्युत मंडल के कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है.



दरअसल, घुठिया निवासी विजय कुमार खरे, अपने मामा के घर पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव आया हुआ था. रात्रि के समय खाना खाकर अपने मामा के लड़के कुमार खरे एवं महेंद्र खरे के साथ घर के बाहर बड़े लाली तालाब की ओर घूम रहा था.

तभी गांव के अमित कुमार खरे अपनी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, तब विजय कुमार खरे, कुमार खरे एवं महेंद्र खरे बिना कुछ बोले वहां से अपने घर चले गए.

इसे भी पढ़े -  Raipur-Mahasamund Big Update : खल्लारी रोप-वे हादसे में घायल युवक की हुई मौत, एक महिला की पहले हुई थी मौत, 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर...

घर जाकर अपनी मामी हेमबाई को सारी बात बताया, तब उसने घर बाहर निकलने से मना किया. मामा घर में नहीं थे तो घर के बाहर निकलकर विजय कुमार खरे अपने मामा नंद कुमार को फोन कर रहा था. तब अमित कुमार खरे एवं अमन खरे अपने घर से विजय कुमार खरे को गाली देने लगा.

उसी समय विजय कुमार खरे का मामा डोंगाकोहरौद गांव से वापस आया. उसने अमित कुमार खरे को गाली देने से मना किया तो भुनेश्वर खरे और उस्की बुआ का लड़का एकराय होकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

पुलिस ने विद्युत मंडल के कर्मचारी प्रार्थी विजय कुमार खरे की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म कर्ज किया है.

error: Content is protected !!