JanjgirChampa Big News : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 1 व्यक्ति की मौत, दूसरे व्यक्ति का चाम्पा के अस्पताल में चल रहा इलाज

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के बालपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है, उसका इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है.

 



पुलिस के मुताबिक, बालपुर गांव के सन्तोष आनन्द और संदीप, खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और दोनों चपेट में आ गए. हादसे में सन्तोष आनन्द की मौत हो गई है, वहीं संदीप घायल हुआ है. उसका इलाज चाम्पा के निजी अस्पताल में चल रहा है. मामले में बयान दर्ज कर चाम्पा पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!