JanjgirChampa News Baradwar : बाराद्वार क्षेत्र के खेत में लगे 75 नग फलदार वृक्ष पर लगी आग, दो लोगों पर आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र रायपुरा गांव के खेत में लगे 75 नग फलदार वृक्ष पर आग लगा दी गई है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ IPC की धारा 435 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



देवप्रसाद साहू ने शिकायत में बताया कि उसने खेत में अमरूद, चीकू, मूंगा, सीताफल कुल 75 नग फलदार वृक्ष लगया हुआ था, जिसे आग लगा दी गई है. देव प्रसाद ने आगे बताया कि घटना के कुछ देर पहले भुनेश्वर देवांगन और संदीप को देखा गया है. पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!