Janjgir Sakti Accident : ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के सरारभाठा मोड़ में ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं.

 



दरअसल, खेत में वर्मीकम्पोस्ट को छिड़कने ट्रैक्टर में भरकर ले गए थे और वर्मीकम्पोस्ट को छिड़ककर वापस आ रहे थे, तभी सरारभांठा मोड़ में ट्रैक्टर पलट गया. इससे परमानंद पटेल, पूरब सिदार, जगेश्वर गोड़ और धर्मेंद्र पटेल ट्रैक्टर के नीचे दब गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जगेश्वर गोड़ को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य 3 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!