Janjgir Big News : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



अकलतरा क्षेत्र के प्रार्थी ने थाने में सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी ने 6 जुलाई को जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए अकलतरा के अस्पताल ले जाया गया था, जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल जे जाया गया, वहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर बिलासपुर के अस्पताल रेफर किया गया था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से उसे वापस घर ला रहे थे, तभी रास्ते में ही मुरलीडीह गांव के पास उसकी नाबालिग बेटी की मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी. विवेचना के दौरान अमरताल निवासी मनोहर कुमार अविनाशी, छन्गु उर्फ विनय कुमार पाटले, बादल खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी तीनों युवक के द्वारा छेड़छाड़ कर परेशान करने की बात सामने आई, जिससे नाबालिग लड़की ने जहर सेवन कर लिया था और उसकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(क), 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!