Janjgir Big News : जैजैपुर में विधायक केशव चन्द्रा ने खुद के घर की चोरी का मुद्दा विधानसभा में उठाया, कहा, ‘क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, चोरों के आगे अक्षम हुई पुलिस, चोरी होने पर थानेदार ने विधायक का घर देखा’

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर में विधायक केशव चन्द्रा ने खुद के घर में हुई बड़ी चोरी का मुद्दा विधानसभा में उठाया. यहां विधायक ने कहा कि जैजैपुर क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है और चोरों को पकड़ने, चोरी पर लगाम लगाने पुलिस अक्षम साबित हो रही है. इसी का नतीजा है कि विधायक के घर को चोरों ने निशाना बनाया है. क्षेत्र में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. चोरी होने पर थानेदार ने विधायक का घर पहली बार देखा. समझ सकते हैं कि क्षेत्र में पुलिसिंग का क्या हाल होगा ?



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : हमर संकुल, हमर सपना” विकासखंड शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के साझा प्रयास से बलौदा विकासखंड में हुई वार्षिक अकादमिक संकुल समन्वयक कॉन्फ्रेंस

आपको बता दें, 19-20 जुलाई की रात विधायक केशव चन्द्रा के जैजैपुर स्थित घर से चोरों ने 2 लाख 15 हजार और साढ़े 6 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. चोरी की घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. विधायक और उनका परिवार रायपुर में था.

बुधवार की सुबह चोरी की सूचना के बाद एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और फिर फिंगर एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टिया भी पहुंची थी.
फिलहाल, पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की है और सीसी टीवी फुटेज खंगाला है. इस बड़ी चोरी मामले की तफ़्तीश में 2 एसडीओपी और कई थाने के टीआई समेत साइबर टीम लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Saragaon Arrest : बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुड़पार गांव का मामला, सारागांव पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!