Janjgir CarBike Accident : सक्ती क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बाप-बेटे को मारी ठोकर, दोनों सक्ती CHC में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बाप-बेटे को ठोकर मार दी. कार की ठोकर से बाप-बेटे को काफी चोट आई है. पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअस,ल पुरुषोत्तम सतनामी और बेटा सौरभ सतनामी, जो करतला थाना क्षेत्र के रहने वाले है. दोनों मालखरौदा थाना क्षेत्र के कटारी गांव गए हुए थे और वे लोग करतला वापस लौट रहे थे. इसी दौरान वे लोग कंचनपुर चौक के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार क्रमांक CG13 V 5727 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी. घटना के बाद बाप-बेटे को सक्ती के सीएचसी में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!