Janjgir Lady Suicide : अकलतरा के खोड़ फाटक के पास महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के खोड़ फाटक के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.

 



अकलतरा पुलिस के मुताबिक, एक महिला के द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की सूचना के बाद पुलिस टीम खोंड़ फाटक पहुंची थी. जांच में महिला की पहचान नहीं हुई, जिसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : महिला कांग्रेस में 17 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची...

महिला की पहचान नहीं होने से उसके शव मरच्यूरी में रखा गया है. पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है. समीपस्थ थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि महिला के बारे में पता चल सके.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : लापता महिला की लाश मिली, 22 नवंबर को जंगल गई थी महिला, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!